मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केशोपुर मिथिला आनंद जागरण धाम प्रांगण में सोमवार को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुखिया दिनेश कुमार पुष्पम, संतोष कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने जगदेव प्रसाद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि जगदेव प्रसाद के आदर्शों, सिद्धांतों व मूल्यों पर चलकर ही बिहार की गरिमा बढ़ाई जा सकती है। जगदेव बाबू गांव गरीब, किसान मजदूर व समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ते-लड़ते जहानाबाद जिले के कुर्था प्रखंड कार्यालय पर शहीद हो गए। इस मौके पर जदयू विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह, जदयू अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, मुकेश कुमार, ममता जायसवाल, शशि गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...