गया, फरवरी 9 -- अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती पर सोमवार को इमामगंज के गांधी मैदान में शोषित समाज दल के तत्वावधान में यूजीसी के समर्थन में एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह ने कहा कि यूजीसी लागू होने से देश के हर समाज को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच, छुआछूत, अंधविश्वास और भेदभाव पर आधारित व्यवस्था ही सामाजिक समस्याओं की जड़ है। यूजीसी लागू होने से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ हो रहे भेदभाव समाप्त होंगे तथा सभी को समान सम्मान और अधिकार मिलेगा। धरना की अध्यक्षता अशोक प्रसाद ने की। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.