औरंगाबाद, फरवरी 2 -- जगदेव विचार मंच की ओर से बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आयोजन एकौनी इंटर स्कूल के खेल मैदान में किया गया। इस अवसर पर असम और पश्चिम बंगाल की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मुकाबला भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम और मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने किया। समारोह में जिला पार्षद अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, रालोमो नेता अजय कुशवाहा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव विचार मंच के अनुमंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा ने की। फुटबॉल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार गोल से जीत दर्ज की। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को योगेंद्र कुमार वर्मा, अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, पूर्व जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.