जहानाबाद, सितम्बर 5 -- अरवल निज संवाददाता। अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस अरवल के इनडोर स्टेडियम में भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा एवं सुचित्रा सिंह के द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुशवाहा चंदन, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जनता दल यूनाइटेड के राम जन्म सिंह, बृजभूषण कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, पुष्पा देवी, देव मुनि देवी, कपिल कुशवाहा, अमरेश कुशवाहा, वकील संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.