बागेश्वर, अप्रैल 17 -- धरमघर। कृषि इंटर कॉलेज दोफाड़ में प्रबंधन समिति का निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। जगदीश कालाकोटी आठवीं बार प्रबंधक चुने गए। समिति के लिए जगदीश सिंह अध्यक्ष, कुंदन सिंह उपाध्यक्ष, सुरेश सिंह कालाकोटी सहायक प्रबंधक, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह कालाकोटी चुने गए। चुनाव पर्वेक्षक के रूप में केएन कांडपाल प्रधानाचार्य राइंका मंडलसेरा व सुभाष चंद्र प्रधानाचार्य राइंका बनलेख मौजूद रहे। संस्था के प्रधानाचार्य एमसी पांडेय ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर हरीश सिंह कार्की को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...