गढ़वा, फरवरी 2 -- कांडी। प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी छठ पोखरा के पास शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रखंड के 16 पंचायत के राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष व गढ़वा अनुमंडल अध्यक्ष का चुनाव कराना था। सर्वसम्मति से जगदीश यादव को प्रखंड अध्यक्ष व अनुमंडल अध्यक्ष नवल किशोर यादव को मनोनीत किया गया है । मौके पर डॉ अनिल प्रसाद, हरिनाथ चंद्रवंशी, तबरेज आलम, शिव सिंह, विनोद चंद्रवंशी, कृष्णा राम, विनोद राम, इमरान खान सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...