दरभंगा, दिसम्बर 9 -- तारडीह। तारडीह प्रखंड के जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम लगमा, रामभद्रपुर में संस्थापक जगदीश नारायण ब्रह्मचारीजी की 15वीं पुण्यतिथि सोमवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। मिथिला क्षेत्र में वेदादि प्राच्य विद्या के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील ब्रह्मचारीजी की पुण्यतिथि न केवल लगमा में अपितु भारत के अन्य शहरों में भी उनके शिष्य उत्सव के रूप में मनाते हैं। दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विवि (केन्द्रीय विवि), नई दिल्ली के वेद विभागीय आचार्य राष्ट्रपति से महर्षि बादरायण व्यास से पुरस्कृत तथा महाराजजी के शिष्य प्रो. सुन्दर नारायण झा के संयोजन में विवि प्रांगण में कार्यक्रम किया गया। सुबह 10 बजे से दीप प्रज्वलन, वैदिक मंलाचरण एवं गुरु पूजा के साथ सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद वैदिक वटुकों को बुलाकर सस्वर वे...