मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। विद्यालय डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती शिशु मंदिर कटघर में शनिवार को महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु की जयंती मनाई गई। प्रमुख आचार्य राजीव ने सभी का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने भी वैज्ञानिक चेतना, परिश्रम और राष्ट्र सेवा के मूल्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसी क्रम में विद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व पार्षद लाजपत नगर पूनम बंसल रहीं। मुख्य वक्ता सीमा शर्मा ने इस दौरान सभी को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...