बगहा, जनवरी 11 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 692 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई जगदीशपुर-नानोसती रोड मे शिवम अस्पताल के समीप की गई है। पुलिस ने पिकअप वाहन पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्करी में शामिल धंधेबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जगदीशपुर नानोसती रोड मे धर्म कांटा के समीप एक संदिग्ध पीकअप गाड़ी खड़ी है। सूचना के आलोक पर जब पुलिस वाहन को जांच की तो वाहन शराब से भरी थी। मौके से शराब के धंधेबाज फरार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...