आरा, अप्रैल 5 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता । जगदीशपुर नगर के वीर कुंवर सिंह किला गेट के पास मां अनुपमा महाकाली पूजा समिति के तत्वावधान में मां काली की प्रतिमा का पट खुलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां का जयकारा लगाते नजरआए। नगर में भक्तिमय माहौल रहा। मौके नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मां को आरती दिखायी। समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार बिशा की ओर से नगर अध्यक्ष को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष कुमार गौतम सिन्हा ने बताया रामनवमी का दिन सुबह में हवन का कार्यक्रम किया जाएगा। सोमवार को मां की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी। मौके पर समिति के रवि कुमार गुप्ता, मनोज बिशा, किशन गोरख, संचित कुमार तारकेश्वर पाण्डे, विकास केशरी, चंदन केशरी, रोहन मिश्रा, अनुराग गुप्ता, अमित गोंड, सन्नी ठाकुर, अनुराग भुंवर का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.