बगहा, मई 22 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवरही मठिया मे सुखल राम डीलर व शम्भू राम, विजय राम, नथु राम आदि फसल काटने को लेकर बुधवार को आमने-सामने हो गए। जिससे दोनों पक्ष के बीच झड़प होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची इसके बाद भी लोग झड़प करते रहे। स्थिति बिगड़ते देख 112 की पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट विचाराधीन है। बावजूद शम्भू राम व उसके समर्थक मक्का काटने पहुंच गए, जिसपर सुखल राम के लड़कों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गया। पुलिस मौके से एक को हिरासत लिया है। दोनों पक्ष को कागजात लेकर थाने में शनिवार को जनता दरबार में बुलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.