भागलपुर, मई 5 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें छापेमारी करने के लिए अधिकारी जब सलेमपुर पहुंचे तो दो तीन ट्रैक्टर पुलिस को देखकर वहां से भाग निकले। लेकिन भागने के दौरान ट्रैक्टर चालक बालू को रास्ते में ही गिराकर भागे। जिसके बाद अधिकारियों ने बालू को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारी के द्वारा बालू जब्त करने को लेकर प्रतिवेदन दिया गया है। जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.