भागलपुर, फरवरी 5 -- सीटी एसपी शैलेन्द सिंह ने बुधवार को जगदीशपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित व निष्पादित केस की समीक्षा की। समय पर कांडों का अनुसंधान कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सघन गश्ती करने का भी निर्देश दिए। अवैध खनन, अवैध शराब कारोबार, सूखा नशा के कारोबार पर भी कड़ी निगारानी रखने को कहा। और इसमे शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...