आरा, फरवरी 25 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार बनाये गये हैं। इसे लेकर नगर विकास विभाग के अवर सचिव रंजन कुमार चौधरी ने 25 फरवरी को बिहार नगर सेवा एव पर्यवेक्षकीय संवर्ग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण विभाग के पत्रांक संख्या 11/2023-2137 के अधीन किया है। इससे पूर्व ब्रह्मपुर नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। नालंदा जिले के रहने वाले अनिरुद्ध कुमार का स्थानांतरण ब्रह्मपुर नगर पंचायत से जगदीशपुर नगर पंचायत किया गया है। बता दें कि अप्रैल 2024 से ही नगर पंचायत जगदीशपुर प्रभार में चल रहा था। बिहिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहिद रजा खान जगदीशपुर नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी के रूप मे कार्य कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...