आरा, फरवरी 23 -- -पर्यटकों के लिए किले में सुविधा व सुरक्षा बहाल कराने की उठी मांग -राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से की है अपील जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह का किला व संग्रहालय जर्जर होने से लोगों में आक्रोश है। रविवार को राष्ट्रीय कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने किला व संग्रहालय का जायजा भी लिया। इस दौरान पर्यटकों के लिए किले में सुविधा व सुरक्षा कमी पायी। इसकी निंदा करते हुए सरकार से दुरुस्त करने की अपील की। धीरज कुमार सिंह और डॉ. शिव कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि संग्रहालय की सुरक्षा व संरक्षा की जरूरत है। संबंधित विभाग से वार्ता कर यहां की असुविधाओं को दूर कराया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। सुधार की जरूरतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.