भागलपुर, जनवरी 8 -- जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डाटा ऑपरेटर के कार्यालय से लैपटॉप की चोरी हो गई। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। इसको लेकर अस्पताल के डाटा इंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार साह ने जगदीशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। डाटा ऑपरेटर ने बताया कि लैपटॉप चोरी करते एक व्यक्ति का फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...