भागलपुर, मार्च 31 -- जगदीशपुर बाजार से सटे कोकरा नदी के पुल पर सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर करीब पांच घंटे तक भीषण जाम लग गया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जो लोग स्थानीय थे वे तो पैदल अपने जगह पहुंच गए, लेकिन जिन लोगों को दूर जाना था वे लोग जाम में फंसे रहे। वहीं ट्रैक्टर पलटने की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे करीब सीमेंट लदे ट्रैक्टर का एक चक्का टूट गया। जिससे वह बीच पुल पर ही पलट गया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद पहले गाड़ी के डाला से सीमेंट खाली कर दूसरे ट्रैक्टर पर लोड किया गया। इसके बाद शाम करीब चार बजे पलटे ट्रैक्टर को उठवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.