नई दिल्ली, जुलाई 22 -- जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद कयासों का दौर शुरू है। कांग्रेस ने दावा किया था कि शाम को कार्य मंत्रणा समिति की मीटिंग जगदीप धनखड़ ने बुलाई थी। इस मीटिंग में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू नहीं पहुंचे थे और जेपी नड्डा भी नहीं गए थे। कांग्रेस ने इन नेताओं के न जाने को उपराष्ट्रपति के इस्तीफे से जोड़ा था। अब इस मामले में जेपी नड्डा का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मैं किसी महत्वपूर्ण संसदीय कार्य में व्यस्था था और मीटिंग में न जाने की जानकारी उपराष्ट्रपति कार्यालय को दी गई थी। दरअसल कांग्रेस का दावा था कि दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक कुछ बड़ा हुआ था। शायद इसीलिए मीटिंग में जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू नहीं आए थे। जेपी नड्डा की ओर से राज्यसभा की कार्यवाही की उस क्लिप पर भी जवाब दिया गया है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.