रायपुर, जुलाई 25 -- जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद पर कौन आसीन होगा? इस बीच कांग्रेस पार्टी से एक भाजपा नेता के नाम का प्रस्ताव आया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर यह प्रस्ताव भेजा है। बैज ने मांग की है इस बार यह पद छत्तीसगढ़ से किसी नेता को मिलना चाहिए। उन्होंने पूर्व राज्यपाल रमेश बैस का नाम भी सुझाया है। दीपक बैज ने शुक्रवार को पीएम मोदी ने नाम लिखे लेटर में दलील दी है कि भाजपा को सत्ता दिलाने में छत्तीसगढ़ ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है, लेकिन राज्य को अभी तक उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इसलिए इस बार छत्तीसगढ़ के किसी नेता को उपराष्ट्रपति का पद दिया जाए जो जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से अभी खाली है। बैज ने लेटर में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.