छपरा, अगस्त 13 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जगदम कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से जुड़े छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) के.पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में देशभक्ति का जोश साफ झलक रहा था। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए शहर में देशभक्ति नारे लगाए और लोगों से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। प्राचार्य प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व को हम सभी को गर्व और सम्मान के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर व्यक्ति अपने घर में कम से कम एक तिरंगा अवश्य लगाएं। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ यात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.