बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वक्फ संशोधन विधेयक संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष व भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल का बस्ती पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें ने वरिष्ठ नेता कृष्णचन्द्र सिंह के संयोजन में बड़े बन के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। श्री पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह संशोधन देश के गरीब मुसलमानों के लिए तरक्की का बड़ा अवसर साबित होगा। इसका विरोध वहीं लोग कर रहे हैं जो मुसलमानों को बरगला कर वोट हासिल करना चाहते हैं, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। जगदम्बिका पाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोकसभा या राज्यसभा में किसी विधेयक पर इतनी लंबी चर्चा हुई। 11 बजे दिन से ढाई बजे रात तक लोकसभा में चर्चा हुई और चार बजे तक राज्यसभा में चर्चा हुई। देश के अलग-अलग राज्यों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.