अमरोहा, अगस्त 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से आई कथावाचक राधिका माधव ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति मिल जाती है। जिस स्थान पर कथा होती है, वहां भगवान विराजमान होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवन नाम के जाप से सारी विपत्ति नाश हो जाती हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है की कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा फल मिलता है। इसलिए सभी को अच्छे कर्मों के प्रति आकृष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का। दोनों ही मार्गों में अधो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.