धनबाद, जनवरी 30 -- झरिया, प्रतिनिधि। शुक्ल पक्ष की जया एकादशी पर श्री श्याम मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य निसान शोभा यात्रा निकली गई। सर्व प्रथम पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ बैठे थे। इसके बाद गाजे-बाजे व फूल मालाओें से सुशोभित बाबा के भव्य दरवार के साथ निसान शोभा यात्रा निकली। इसमें 251 श्याम भक्त हाथों में निसान लिए चल रहे थे। हारे का सहारा बाबा श्री श्याम हमारा..., सांवरे सरकार की जय, खाटू नरेश की जयकारा लगा रहे थे। निसान शोभा यात्रा लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर मोड़, धर्मशाला रोड, चिल्ड्रेन पार्क मोड़ होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। जहां पर पंडित कैलाश पांडेय ने बारी-बारी से निसान अर्पण कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.