मधुबनी, अक्टूबर 5 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के जगत गांव के अरूण यादव के पुत्र कृष्ण यादव का शुक्रवार की रात सोए अवस्था में निधन हो गया। परिजन जब सुबह में उठे तो उसे मृत पाया। वे स्वयं एंबुलेंस रखकर उसे भाड़ा पर चलाया करता था। मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं की जा रही है। परिजनों ने शव का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबन्ध में पूछे जाने पर बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि उन्हें इस संबन्ध में कोई जानकारी नहीं है। ना ही किसी ने सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...