सीतापुर, अप्रैल 7 -- खैराबाद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला भूलनपुर में स्थित प्राचीन मां गौरी देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महागौरी जी की आरती हवन और भंडारे के साथ संपन्न हो गई। रामनवमी के दिन सुबह ही गौरी देवी मंदिर में प्रथम कथा की समाप्ति के उपरांत कन्या भोज का आयोजन मंदिर समिति ने किया। जिसमें कन्याओं को भोजन प्रसाद पालिका अध्यक्षा बेबी गुप्ता और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्त ने कराया। इसके उपरांत हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर समिति ने किया। नैमिषारण्य के कथा व्यास दिलीप कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी को अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित करना चाहिए। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, प्रबंधक अवधेश मिश्रा, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, थाना अध्यक्ष अनिल सिंह और पूर्व सांसद राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.