पीलीभीत, दिसम्बर 31 -- बिलसंडा। दियोरिया टाइगर रिजर्व से सटे गांव जगतपुर में बाघ ने पालतू गाय पर हमला कर मार डाला। सुबह ग्रामीणों ने बाघ का शव और काफी दूरी पर पदचिन्ह देख वन विभाग को सूचित किया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर ग्रामीणों को सचेत किया है। ब्लाक क्षेत्र का गांव जगतपुर दियोरिया टाइगर रिजर्व के भीतर जंगल में स्थित है। तमाम सिख परिवार यहाँ रहते हैं। गांव के गुरुनाम सिंह की पालतू गांव बीती रात अचानक खुल गई। सुबह गाय को खोजना शुरु किया तो कुछ ही दूरी गाय का शव मिला। पिछला हिस्सा खाया हुआ था। काफी दूर तक गाय को खसीटने के निशान देखे गए। ग्रामीणों ने बाघ के पदचिन्ह होने का दावा करते हुए वन विभाग के अफसरों को सूचित किया है। सूचना पाकर वनकर्मी गांव पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद वनकर्मियों ने मौके पर मिले पदचिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.