मधुबनी, अप्रैल 5 -- रहिका/कलुआही,निसं। थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह नाजीरपुर से श्री चंद जाने वाली सड़क के सुनसान आम बगीचा के निकट अपराधियों ने जगतपुर के एक युवक को बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। सुबह जब ग्रामीण टहलने जा रहे थे तो देखा कि सड़क के किनारे एक युवक को खून से लथपथ कराह रहा है,उसे गोली लगी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रहिका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को सदर अस्पताल मधुबनी इलाज के लिए भेज दिया। सदर एसडीपीओ मधुबनी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी किस्म के हैं। किसी बात को लेकर गोली मारी गई है। जख्मी युवक का इलाज चल रहा है, खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान जगतपुर निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.