सहारनपुर, जनवरी 25 -- देवबंद। पथिक जनशक्ति पार्टी ने जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज सहित अन्य संतों को अपमानित किए जाने की निंदा करते हुए विरोध जताया। साथ ही 26 जनवरी से जन जागरण यात्रा आरंभ करने की घोषणा की। गांव मीरगपुर में आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने जा रहे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत अन्य संतों को सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा अपमानित करना निंदनीय है। कहा कि एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य को कालनेमि तक कह दिया, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कहा कि योगी सरकार हिंदूवादी होने का झूठा ढोंग रचती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में स...