बाराबंकी, फरवरी 1 -- सिरौलीगौसपुर। माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर आदि जिलों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर माथा टेका। प्रसाद चढा कर मनवांछित फलों की कामना किया। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में आस्था का जन सैलाव उमड़ा था। उसके बाद श्रद्धालुओं ने छोटी गद्दी के महन्त विशाल दास, अमान दास, फरहरी बाबा आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.