चंडीगढ़, अप्रैल 6 -- फैसलों पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों के लिए 131 दिन से आमरण अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आज आमरण अनशन खत्म कर दिया। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर आमरण अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर थे। कल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की थी। चौहान ने डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि 4 मई को किसानों से चंडीगढ़ में मीटिंग करेंगे। इस से पहले सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से बताया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.