हरिद्वार, जनवरी 3 -- जगजीतपुर क्षेत्र में सीवरेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजन के बाद किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम पहले से ही प्रगति पर है। पंपिंग स्टेशन और सीवर परियोजना पूरी होने के बाद करीब डेढ़ लाख आबादी को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद नागेंद्र राणा, मनोज पारलिया, यादराम वालिया, अनुज त्यागी, अशोक सिंह, मिश्रीलाल जायसवाल, ओमपाल शर्मा, नीतीश बलिया, मनोज चौहान, सुनील पाल, पंकज बागड़ी, कमल राजपूत, कमल प्रधान, पवन शर्मा, विनोद सैनी, परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल, सहायक अभियंता अनूप भंडारी, कनिष्ठ अभियंता छवि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...