हरिद्वार, फरवरी 20 -- हरिद्वार के जगजीतपुर में बीती देर रात एक हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। एक मकान के बाहर खड़े स्कूटर को हाथी ने सूंड और पैरों से पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, देर रात लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी इस क्षेत्र में हाथी घुसने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा कि हाथी जंगल से भटककर आया था। एक घर के बाहर पहुंचकर उसने स्कूटर को को सूंड से उठाने की कोशिश की, फिर जोर से पटक दिया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूटर मालिक और आसपास के लोग दूर खड़े होकर इसका वीडियो बनाते रहे। गनीमत रही कि हाथी ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। हाथी-रोधी दीवार को...