सिमडेगा, फरवरी 26 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अवगा घरसा के समीप जंगल में एक हाथी जख्मी हालत में पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी का एक पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया है। वहीं ग्रामीण हाथी को खाने के लिए धान एवं कई अन्य चीजें पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने घायल हाथी के इलाज की मांग वन विभाग से की है। इस मामले में पुछे जाने पर रेंजर शंभु शरण चौधरी ने बताया कि घायल हाथी की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। वरीय पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाथी के देखभाल के लिए दो वन कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है जो घायल हाथी को खाना पानी उपलब्ध करा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.