उन्नाव, नवम्बर 26 -- उन्नाव। शहर के मोतीनगर मोहल्ला के रहने वाले भूपेंद्र वर्मा के बुलाने पर उससे मिलने के लिए सचिन आया था। दोनों के बीच भूमि की खरीद फरोख्त के रुपये लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए भूपेंद्र ने सचिन को गोली मार दी थी और भाग निकला था। सचिन के सीने के गोली आरपार हो गई थी। बेटे को गोली लगने की जानकारी के बाद मां बिटाना कोतवाली पहुंच भूपेंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में भी उसने 15 लाख रुपये का लेनदेन दर्शाया गया है। चर्चा यह भी है कि भूपेंद्र ने एक अनुसूचित जाति की भूमि खरीदी थी, जो कि सचिन के नाम करवा दी थी। सचिन ने उस भूमि को बेच दिया था। भूपेंद्र को सचिन से रुपये लेने थे। लेकिन घायल की मां ने गोली मारने वाले से ही रुपये लेने की बात बताई है। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जख्मी सचिन की हालत सामान्य है। घायल ...