उन्नाव, फरवरी 22 -- मोहान। बारात दौरान डांस को लेकर हुए विवाद बाद फायरिंग से गोली लगने से जख्मी आकाश व शिवा की हालत लखनऊ के ट्रामा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक शिवा के बुलेट फंसी होने से सोमवार को डॉक्टर से ऑपरेशन किया जाएगा। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में नाते रिश्तेदारों में दबिश दे रही है। सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया के मुताबिक जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बतातें चलें कि पुलिस ने घायल आकाश के भाई विकास की तहरीर के आधार शनिवार देर रात आरोपित धर्मेंद्र राजपूत, करन उर्फ जलस्की व कपिल सहित अज्ञात पर हत्या के प्रयास, शांति भंग व जान बूझकर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मौके से मिले खोखे को जांच के लिए भेजा गया हैं। जांच के बाद पता चलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.