सहरसा, फरवरी 16 -- सत्तर कटैया। विशनपुर पंचायत के आरण गांव में पुराने भू-विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं जख्मी हो गईं। जख्मी महिला किरण देवी ने बिहरा थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में शिवनन्दन यादव सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बिहरा थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...