चाईबासा, जनवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जख्मी चक्रधरपुर के बाइहातु गांव निवासी 60 वर्षीय केदार केराई की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है, जबकि जख्मी उसी गांव के 50 वर्षीय परशुराम केराई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को दोनों अलग-अलग साइकिल से अपने गांव बाइहातु लौट रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से एक पिकअप वैन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां इलाज के दौरान रविवार के सुबह लगभग 4 बजे केदार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस सूचना पाते ही सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.