बरेली, मई 8 -- दुधवा नेशनल पार्क का किशनपुर वन्यजीव विहार पर्यटकों के लिए पसंदीदा क्षेत्र है। यहां वन्य जीव और प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए पर्यटक आते हैं। पर्यटकों की ओर से लिए फोटोग्राफ में एक बाघिन आंशिक रूप से जख्मी दिखी है। बाघिन के उपचार को पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार से इलाज शुरू होगा। इसे देखते हुए किशनपुर में आंशकि रूप से पर्यटन प्रतिबंधित रहेगा। दुधवा पार्क प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि किशनपुर में पर्यटकों ने फोटो व वीडियो लिए, जिसमें एक बाघिन आंशिक रूप से जख्मी दिखी है। बाघिन के इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है। बाघिन के समुचित इलाज के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अनुमति लेने के बाद आठ मई से डाक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.