लखनऊ, अक्टूबर 24 -- लखनऊ, संवाददाता। सड़क हादसे में चेहरे के विकृत होने पर बहुत परेशान न हों। इलाज कराकर चेहरे को दोबारा काफी हद तक पहले की तरह बनाया जा सकता है। यह जानकारी पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने दी। क्लार्क अवध होटल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पीजीआई में चेहरे की विकृति का इलाज हो रहा है। करीब एक लाख रुपए के खर्च में मरीज का चेहरे को सुधारा जा सकता है। बताया कि आधुनिक क्रेनियोफेशियल सर्जरी, थ्रीडी-प्रिंटेड इम्प्लांट्स और अन्य उन्नत सामग्रियों की मदद से अब लोगों को हीन भावना से बचाया जा सकता है। देश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनमें से काफी लोगों को चेहरे पर चोट आती है। इसकी वजह से चेहरे की हड्डियां भी टूटती हैं। इसकी वजह से उनका चेहरा विकृत हो जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.