सहरसा, जनवरी 30 -- सौरबाजार। सौरबाजार थाना क्षेत्र के चिकनी गांव वार्ड नंबर-1 में मारपीट में घायल 45 वर्षीय पारो शर्मा की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह घर पर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 10 जनवरी को एक बच्ची को धक्का लगने की बात को लेकर हुए विवाद में पारो शर्मा के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसका इलाज चल रहा था। इस मामले में मृतक की पतोहू पूजा देवी ने गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ सौरबाजार थाना में आवेदन देकर मारपीट का मामला दर्ज कराया था।गुरुवार सुबह अचानक घर पर ही पारो शर्मा की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार ...