समस्तीपुर, मई 19 -- वारिसनगर। दो दिन पूर्व गोली से जख्मी आयत (12) की मौत रविवार को पटना के एक नीजी अस्पताल में हो गई। मौत की सूचना से उसके ननिहाल में मथुरापुर थाना क्षेत्र के नूरगंज गांव में तनाव व्याप्त हो गया।वह कटिहार में पदस्थापित सर्किल इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खान की बेटी थी। ननिहाल नूरगंज गांव में कब्रिस्तान के भूमि विवाद के मामले 16 मई को दो पक्षों के बीच हुई हंगामा के बाद चली गोली में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। देर शाम पटना से शव सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि एक पखवारा से चले आ रहे विवाद पिछले शुक्रवार को जुमा की नमाज अदा करने के बाद उग्र रूप ले लिया था। कब्रिस्तान की बाउंड्री के कुछ हिस्से तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। नूरगंज निवासी बादशाह खान उर्फ मुन्ना खान पर जबरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.