शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- जखिया गांव में शनिवार सुबह घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर लाठी-डंडों व तमंचों के बल पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। चंद्रा देवी ने बताया कि वह सुबह बेटियों के साथ घर में बैठी थीं। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे और अवैध असलहे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विरोध करने पर चंद्रा देवी और उनकी बेटियों को पीटा गया। शोर सुनकर बीच-बचाव को पहुंचे हरिगोपाल और राकेश यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमले में उपासना, साधना, देवकी, हरिगोपाल और राकेश को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...