फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम जखारा में बंबा की पटरी कट जाने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ी आलू, गेहूं, सरसों की फसलों में पानी भर जाने से किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। ग्राम जखारा में बुधवार रात अचानक बंबा कट गया। रात में बंबा की पटरी कटने से किसानों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। गुरुवार की प्रातः जब लोग जागे तो चारों तरफ पानी ही पानी देख कर दंग रह गए। बंबा की पटरी कट जाने से पटरी के किनारे के खेत जिसमें चरण सिंह एवं महेश चंद्र के अलावा अन्य किसानों की खेतों में खड़ी आलू गेहूं सरसों की फसलों मे पानी भर गया। ग्रामीण बंबा की कटी पटरी को रोकने के लिए काफी प्रयास करने पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...