गाजीपुर, अप्रैल 3 -- जखनियां। जखनियां फद्दुपर मार्ग एवं रामसिंहपुर मोड़ सिखड़ी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ पुनर्निर्माण कराने के लिए जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता को सौंपा गया। सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति जखनियां के अध्यक्ष देवनारायण सिंह के नेतृत्व में सर्वानन्द चौबे, अश्विनी सिंह दीक्षित, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडेय ने पत्रक दिया। इसके माध्यम से कहा कि दोनों मार्ग जखनियां फद्दुपर मार्ग एवं रामसिंहपुर मोड़ सिखड़ी मार्ग जखनियां की क्षेत्रीय जनता के अत्यन्त उपयोगी है। लेकिन खराब होने से इसपर चलना दूभर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.