हाजीपुर, जनवरी 31 -- जंदाहा संवाद सूत्र। नगर पंचायत अरनिया गांव स्थित एक झोपड़ीनुमा घर से 11 लीटर देसी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अरनिया निवासी नारायण राम एवं बबलू कुमार तथा समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी थाना के बांदे निवासी मोहम्मद मासूम, कुनकुन साह एवं छोटू दास के रूप में की गई है। इस मामले में जंदाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक बलिराम राजवंशी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अरनिया निवासी नारायण राम, बबलू कुमार एवं बांदे निवासी मोहम्मद मासूम, कुनकुन साह तथा छोटू दास को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बरामद कुल 11 लीटर देसी शराब को जप्त करते हुए पांचों गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। बताया गया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अरनिया निवासी ना...