हाजीपुर, जनवरी 27 -- जंदाहा संवाद सूत्र बैंक कर्मियों की हड़ताल का सीधा असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। जिले के अधिकांश सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद रहने के कारण नकद लेन-देन पूरी तरह ठप रहा और एटीएम में भी समय पर पैसे नहीं डाले जा सके। हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा परेशानी पेंशनधारकों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को हुई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी बैंक और एटीएम के चक्कर काटते नजर आए, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मजदूरी पर निर्भर लोग समय पर पैसा नहीं निकाल पाने के कारण दैनिक जरूरतें पूरी नहीं कर सके। स्थानीय बाजारों में भी इसका असर दिखा। व्यापारियों का कहना है कि नकदी की कमी से ग्राहकों की ...