बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के जंतु विज्ञान विभाग में पीजी फोरम के तत्वाधान में प्रथम वर्ष के छात्रों को सीनियर छात्रों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रोफेसर ओपी राय ने की। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर स्वदेश सिंह, भौतिक विज्ञान के प्रभारी प्रोफेसर वीपी सिंह, जंतु विज्ञान प्रभारी संगीता सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। पीजी फ़ोरम के निदेशक डाक्टर संदीप कुमार रघुवंशी पीजी फोरम के बारे में छात्रों को बताया। विश्व एड्स दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...