बिजनौर, दिसम्बर 10 -- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में जनपद बिजनौर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों से जंतर मंतर पर 11 दिसम्बर को होने वाले प्रदर्शन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मोबीन हसन ने उन्होंने जनपद के शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है, कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में होने वाले एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन में देश भर से लाखों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे और टेट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्त किये जाने की मांग करेंगे l उन्होंने बताया कि संसद ...