नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, व.सं.। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों को और सख्त बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही, कोर्ट द्वारा लगी रोक को हटाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कलेक्टिव संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। इसमें जेएनयू, जामिया व डीयू सहित अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक सशक्त संवैधानिक अधिनियम की मांग की। प्रदर्शन में छात्र पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी शौर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा समय में भी कई छात्रों के साथ भेदभाव होता है। यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियमों को अधिक प्रभावशाली बनाना बहुत जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...