फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- फर्रुखाबाद । जंजीर तोड़ने वाली 11 महिलाओं को कादरीगेट थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन सोने की चेन एक जोड़ी टॉप्स पायल के साथ-साथ रुपए भी बरामद किए गए हैं । पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई महिलाएं बावरिया गिरोह की हैं । पुलिस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। इन सभी का चालान कर दिया गया है । कादरी गेट थाने के शांति नगर पजाबा मोहल्ला निवासी सौरभ सिंह ने 5 जून को पुलिस को जानकारी दी थी कि 11 महिलाओं ने उसकी पत्नी को घेर कर झगड़ा किया और गले में पड़ी चेन छीन ली । इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया । शुक्रवार की सुबह सेंट्रल जेल चौराहा निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी चेन छीन ली गई । बजरिया सुभाष नगर मोहल्ला निवासी शीला ने पुलिस को जानकारी दी की कुछ महिलाओं ने उसे घेर लिया और पर्स नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.